search

बाली उमर का प्यार... साड़ी पहनकर किशोरी पहुंच गई शादी के लिए प्रेमी के घर; फिर हुआ ड्रामा

LHC0088 2026-1-17 14:28:02 views 569
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संवाद सूत्र, जागरण, सुरीर (मथुरा)। इंटरमीडिएट में पढ़ रही एक किशोरी गुरुवार सुबह साड़ी पहन कर प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां वह साथ पढ़ रहे हमउम्र प्रेमी से प्यार का हवाला देते उससे शादी कर साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमी घर पर नहीं था. स्वजन ने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दे दी।

मामला थाना सुरीर क्षेत्र का है। यहां एक विद्यालय में इंटर की छात्रा का साथ पढ़ रहे दूसरे गांव के हमउम्र छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले स्वजन ने दोनों को नौहझील क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा था। इसके बाद स्वजन ने किशोरी पर उससे मिलने की पाबंदी लगा दी थी, लेकिन किशोरी चोरी छिपे अपने प्रेमी से बात करती रहती थी।

गुरुवार सुबह किशोरी साड़ी पहनकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी घर पर न हीं था। स्वजन ने पुलिस बुलाई। किशोरी को पुलिस थाने ले आई, उसे समझाया। उसके घर वालों को फोन किया, लेकिन वह देर शाम तक लेने नहीं पहुंचे।

किशोरी के पिता ने आरोपित प्रेमी के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर अपने वश में करने और छेड़छाड़ व परेशान करने प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566