search

कड़ाके की ठंड से मामूली राहत, चंडीगढ़ में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, सिंगल शिफ्ट में क्लास 9 से 2:30 तक चलेंगी

cy520520 2026-1-17 13:57:18 views 904
  

मौसम में सुधार को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल दोबारा खोलने का फैसला लिया है।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में पिछले कुछ दिनों से चल रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर अब कम होने लगा है। मौसम में सुधार को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल दोबारा खोलने का फैसला लिया है। सभी स्कूलों में सोमवार से पढ़ाई फिर से शुरू होगी।

सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए बच्चों का स्कूल समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि शिक्षकों और स्टाफ का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक तय किया गया है।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में छठी कक्षा से ऊपर की पढ़ाई सुबह की शिफ्ट में होगी। इन बच्चों को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक स्कूल आना होगा। पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं दोपहर बाद लगेंगी और उनका स्कूल समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।

शिक्षा विभाग ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण पहले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। अब मौसम कुछ बेहतर होने के कारण कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। यह बदला हुआ समय 23 जनवरी  तक लागू रहेगा।

निदेशक स्कूल शिक्षा नितीश सिंगला ने बताया कि सभी स्कूलों को आदेश भेज दिए गए हैं, ताकि तय समय के अनुसार पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू की जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148