search

शाहजहांपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सड़क किनारे खड़े दो टैंकर चालकों को कुचला

Chikheang 2026-1-17 11:56:40 views 899
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। कटरा जलालाबाद मार्ग पर हादसे के बाद लगे जाम के कारण वजह से सड़क किनारे खड़े दो टैंकर चालकों को धान से भरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मरने वालों में एक की पहचान संभल निवासी राजपाल के रूप में हुई है।
जाम में फंसे दो टैंकरों के चालक सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे

शनिवार सुबह मीरानपुर कटरा क्षेत्र के जलालाबाद मार्ग पर एक तांगे में मटर भरे ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिस वजह से जाम लग गया। जाम में फंसे दो टैंकरों के चालक सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इस बीच जलालाबाद की ओर से आ रहे धान भरे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि दूसरे चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिस ट्रक से हादसा हुआ उसकी तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168733