search

मकर संक्रांति भोज में एनडीए की दिखी एकजुटता, भाजपा के नितिन के साथ मंच पर नजर आए सीएम नीतीश सहित कई नेता

LHC0088 2026-1-17 01:56:31 views 703
  

संक्रांति मिलन समारोह से नितिन नवीन ने बिहार एनडीए के शीर्ष नेताओं को दिया संदेश। फोटो-एक्स



राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित भोज केवल एक सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि इसके गहरे राजनीतिक निहितार्थ भी सामने आए।

पटना में आयोजित संक्रांति मिलन समारोह में बिहार एनडीए के लगभग सभी प्रमुख घटक दलों के शीर्ष नेता सम्मिलित हुए। जदयू, लोजपा (रा), हम, रालोमो सहित अन्य सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी ने इसे एक सशक्त राजनीतिक संदेश देने वाला कार्यक्रम बना दिया। भोज के बहाने एनडीए की एकजुटता एवं समन्वय की झलक साफ दिखाई दी।

  

(फोटो-एक्स)

पारंपरिक दही-चूड़ा एवं खिंचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री लेशी सिंह के अतिरिक्त मंत्रीगण एवं सांसद समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सम्मिलित हुए। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने मकर संक्रांति की बधाई दी।

  

(फोटो-एक्स)

कहा कि दही-चूड़ा भोज बिहार की एक विशिष्ट परंपरा है, जो सादगी, समानता एवं आपसी भाईचारे का संदेश देती है। भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मकर संक्रांति का यह पर्व हमें परिश्रम, सकारात्मकता और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सूर्य के उत्तरायण होने का यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और नई दिशा का संकेत देता है।

  

(फोटो-एक्स)

उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सफलता लेकर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं से नवीन ने आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। नेताओं ने गुनगुनी धूप में दही-चूड़ा भोज के दौरान सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवगी, जदयू के प्रदेश उमेश कुशवाहा, लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की मिलन समारोह में सहभागिता रही।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566