search

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सख्ती, फाइल समय पर न उपलब्ध कराने पर तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

cy520520 2026-1-17 01:26:23 views 636
  

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। कार्यपालक पदाधिकारी से जुड़ी फाइल ससमय उपलब्ध नहीं कराने के मामले में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें उपसचिव राजीव रंजन तिवारी, प्रशाखा पदाधिकारी उमेश्वर कुमार सिंह और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार पांडेय शामिल हैं।

दरअसल, शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभागीय बैठक ले रहे थे। इसी दौरान उनके संज्ञान में आया कि कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक की विभाग में योगदान नहीं करने की फाइल उपलब्ध कराने में विलंब हुआ है। इस बारे में पूछताछ करने पर विभाग के तीनों कर्मियों की लापरवाही सामने आई।

उप मुख्यमंत्री ने तुरंत आदेश किया कि फाइल ससमय उपस्थापित नहीं करने के लिए प्रशाखा पदाधिकारी उमेश्वर कुमार सिंह और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार पांडेय से कारण पूछा जाए। इसके साथ ही इस कार्य का पर्यवेक्षण नहीं करने के लिए उपसचिव राजीव रंजन तिवारी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाए।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में वर्चस्व की लड़ाई में प्रोपर्टी डीलर को पैर में मारी गोली, हथियार लहराते हुए भागे अपराधी

यह भी पढ़ें- जहानाबाद में एनएच-33 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर  

यह भी पढ़ें- विवाह पंजीयन सिर्फ 100 रुपये में: कानूनी सुरक्षा के लिए जरूरी, देरी पर बढ़ेंगी मुश्किलें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097