search

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के लिए 17, 19, 20 व 21 जनवरी को ट्रैफिक डायवर्जन; कर्तव्यपथ के करीब ट्रैफिक बंद

Chikheang 2026-1-16 22:57:03 views 596
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने 17, 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इन दिनों सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्यपथ और उसके आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध रहेंगे। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
यहां रहेगा यातायात प्रतिबंध

रिहर्सल के दौरान कर्तव्यपथ से जुड़े प्रमुख चौराहों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इनमें कर्तव्यपथ–रफी मार्ग क्रासिंग, कर्तव्यपथ–जनपथ क्रासिंग, कर्तव्यपथ–मानसिंह रोड क्रासिंग और कर्तव्यपथ–सी-हेक्सागन शामिल हैं।
उत्तर-दक्षिण (और विपरीत दिशा) के लिए सुझाए गए मार्ग

उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाहन रिंग रोड (सराय काले खां-आइ.पी. फ्लाईओवर–राजघाट), लाजपत राय मार्ग–मथुरा रोड–भैरों रोड–रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग–सफदरजंग रोड–कमाल अतातुर्क मार्ग–कौटिल्य मार्ग–सरदार पटेल मार्ग–मदर टेरेसा क्रिसेंट–आरएमएल–बाबा खड़क सिंह मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वीराज रोड–राजेश पायलट मार्ग–सुब्रमण्यम भारती मार्ग–मथुरा रोड–भैरों रोड–रिंग रोड भी वैकल्पिक रहेगा।
पूर्व-पश्चिम (और विपरीत दिशा) के लिए मार्ग

पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन रिंग रोड–भैरों रोड–मथुरा रोड–सुब्रमण्यम भारती मार्ग–राजेश पायलट मार्ग–पृथ्वीराज रोड–सफदरजंग रोड–कमाल अतातुर्क मार्ग–पंचशील मार्ग–साइमन बोलिवर मार्ग–अपर रिज रोड/वंदे मातरम् मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, रिंग रोड-आइएसबीटी–चांदगी राम अखाड़ा–माल रोड–आजादपुर–रिंग रोड भी खुला रहेगा।
कनॉट प्लेस और सेंट्रल सेक्रेटेरियट जाने वालों के लिए

दक्षिण दिल्ली से कनॉट प्लेस या सेंट्रल सेक्रेटेरियट जाने वाले वाहन मदर टेरेसा क्रिसेंट–पार्क स्ट्रीट–मंदिर मार्ग/बाबा खड़क सिंह मार्ग या रिंग रोड–वंदे मातरम् मार्ग–लिंक रोड–पंचकुइयां रोड का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस इलाके में लगेंगे 16 हजार स्मार्ट वॉटर मीटर, हजारों स्ट्रीटलाइट्स भी बदलेंगे NDMC
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168673