search

चाचा-भतीजा मिलकर भी नहीं लगा पाएं ब्रेक, पुणे में 123 सीट जीतकर भाजपा बनाएगी अपना मेयर

deltin33 2026-1-16 22:57:00 views 1181
  

पुणे में भाजपा ने 123 सीटें जीतकर मेयर पद सुनिश्चित किया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्य सरकार में भाजपा के साथ रहते हुए भी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पुणे और पुणे जिले की ही एक और महानगरपालिका पिंपरी-चिंचवड़ का महानगरपालिका चुनाव भाजपा से अलग और अपने चाचा शरद पवार की पार्टी राकांपा (शरदचंद्र पवार) को साथ लेकर लड़ने के बावजूद भाजपा को टक्कर नहीं दे पाए।
पुणे में भाजपा ने 123 सीटें जीतकर मेयर पद सुनिश्चित किया

165 सदस्यों वाली पुणे महानगरपालिका में भाजपा 123 सीटें जीतकर मेयर बनाने जा रही है, तो राकांपा एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) मिलकर भी 24 सीटें ही जीत सकी है। पुणे में कांग्रेस को भी सिर्फ 16 सीटें ही मिली हैं।

इसी प्रकार 128 सदस्योंवाली पिंपरी-चिंचवड़ में भी भाजपा 84 सीटें जीती है, तो दोनों राकांपा मिलकर 37 सीटें ही जीत सकी हैं।
चार महानगरपालिकाओं में नहीं गली महायुति की दाल

पूरे महाराष्ट्र में 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में महायुति अपना मेयर बनाने जा रही है। लेकिन चार महानगरपालिकाओं में उसकी दाल नहीं गली।

चंद्रपुर और लातूर में कांग्रेस अपना महापौर बनाने जा रही है, तो वसई-विरार में वहां के क्षेत्रीय दल बहुजन विकास आघाड़ी एवं मालेगांव महानगरपालिका में इस्लामी पार्टी का मेयर बनने की संभावना बन रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557