search

हमीरपुर में हिंदू किशोरी से दरिंदगी के आरोपी अबान का कबूलनामा, पिता के लाज में दुष्कर्म कर बनाए थे अश्लील वीडियो

cy520520 2026-1-16 22:56:38 views 899
  

पुलिस ने बंद कराया घटना को अंजाम देने वाले स्थिल आरोपितों का इंडिया लाज। जागरण



संवाद सहयोगी, सुमेरपुर(हमीरपुर)। हिंदू किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसके अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित करने वाले मुख्य आरोपित अफान खान उर्फ अबान को हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। उसके दाहिनें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था, उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल से एलएलआर अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया था। अरोपित ने पुलिस की पूछताछ में पिता के ही लाज में किशोरी से दुष्कर्म करने और वहीं पर वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है। साथ घटना में पिता पिता मौलाना खान के भी शामिल होने की बात कही है। इसी के बाद पुलिस ने आरोपित के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार रात मुख्य आरोपित अबान उर्फ अफान खान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि उसने हिंदू किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को कस्बा के बस स्टैंड के पास संचालित उसके पिता के इंडियन लाज में अंजाम दिया था और वहीं पर उसके अश्लील वीडियो बनाए थे।

आरोपित ने कबूल किया कि इसमें उसके पिता मौलाना खान का भी इसमें सहयोग रहा। मुख्य आरोपित के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस रात 10 बजे इंडियन लाज पहुंची और उसको खाली कराते हुए ताला बंद कर दिया था। लाज में लगे कैमरों का डीवीआर कब्जे में ले लिया। पुलिस लाज को मुकदमे में घटना स्थल बनाकर सीज करने की तैयारी कर रही है।
हालात सामान्य पर अफवाहों का बाजार रहा गर्म

गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों के बवाल के बाद मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी व मुकदमा दर्ज होने के बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन अंदेशा बना हुआ था कि कहीं फिर से माहौल न बिगड़े। इससे पुलिस अलर्ट रही। शुक्रवार को पूरे कस्बे में शांति रही। सुबह से बाजार में चारों तरफ चहल-पहल नजर आई। शुक्रवार की नमाज का दिन होने के कारण पुलिस ने मस्जिदों पर खास नजर रखी। इस बीच अफवाहों का बाजार दिनभर गर्म रहा। सारा दिन गुरुवार का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। वहीं मुख्य आरोपित की मौत और आरोपित के पिता का एनकाउंटर किए जाने जैसी अफवाह बनी रही। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया। इसके अलावा आरोपित के घर, लाज व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलने की अफवाह रही।
मुठभेड़ के दौरान आरोपित ने झोंका था फायर, मुकदमा

थानाध्यक्ष अनूप सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म व मतांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपित को गुरुवार रात देवगांव मार्ग में गिरफ्तार किया गया। जहां उसने बताया कि पुराने मौरंग डंप के पास उसने तमंचा छिपाकर रखा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम तमंचा बरामद करने पहुंचे। तभी आरोपित ने अपने पास लिए तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें से गोली थानाध्यक्ष के कान के बगल से गुजर गई और वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली चलाई जो आरोपित अफान खान उर्फ अबान के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचे व कारतूस बरामद किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164112