search

ब्रिटिश नागरिकता होने के बाद भी गाजियाबाद में वोट बनवाने का लगा आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

deltin33 2026-1-16 20:27:23 views 578
  FIR (1)



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के पते पर एक एनआरआई महिला का नाम मतदाता सूची में होने पर कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला ने ब्रिटिश नागरिकता होने के बाद भी भारतीय मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया हुआ है।

बड़ौदा निवासी सुनील सिंह ने कोर्ट में शिकायत देकर आरोप लगाया था राजनगर एक्सटेंशन की गौर कास्केड सोसायटी निवासी प्रियंका गौतम सिंह ब्रिटिश नागरिक है। महिला ने ब्रिटिश नागरिक होने के बाद भी भारत में अपनी वोट बनवाई हुई है। महिला का परिवार अब नोएडा में रहता है। शिकायतकर्ता का पूर्व पता भी पूर्व में राजनगर एक्सटेंशन ही था। सुनील सिंह ने पुलिस को पूर्व में शिकायत दी थीं, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

इसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, 23 जनवरी को इस जगह पर होगी नीलामी; जल्द करें अप्लाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477560