search

फोन पर मां को गवाह बनाकर दिया तीन तलाक, जेठ से महिला को अवैध संबंध बनाने को किया मजबूर

cy520520 2026-1-16 19:57:16 views 1253
  

गाजियाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी को जेठ से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने पहले अपने भाई से संबंध बनाने को कहा। महिला ने मना किया तो कहा कि अपनी मां को फोन लगाओ। महिला ने जैसे ही अपनी मां को कॉल मिलाया, आरोपित पति ने उन्हें गवाह बनाते हुए फोन पर ही तीन बार तलाक बोल दिया।

विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई और रसूखदार लोगों से संबंधों का हवाला देकर डराया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पति, जेठ और चार ननद के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह पहली बार नहीं था। पति और जेठ लंबे समय से उसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे थे। इन सब में उसकी चार ननदें भी शामिल थीं, जो लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करती थीं।

आरोप है कि आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी जाती रही। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। केस में यौन उत्पीड़न, मारपीट, आपराधिक धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने कहा महिला कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कराई गई है। कॉल रिकॉर्ड, बयान और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Blast केस में 7 आतंकियों की न्यायिक हिरासत 13 फरवरी तक बढ़ी, अब तक 9 गिरफ्तारी कर चुकी है NIA
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164103