search

SIR in UP: दावे और आपत्तियों के लिए तीन दिन चलेगा विशेष अभियान, मतदान केंद्रों पर उपस्थिति रहेंगे बीएलओ

cy520520 2026-1-16 19:57:15 views 674
  

SIR में दावे व आपत्तियों के लिए तीन विशेष अभियान की तिथियां तय।



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तहत प्रदेश में तीन विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित कर दी गईं हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह फरवरी तक है।

इस अवधि में मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 जनवरी रविवार, 31 जनवरी शनिवार और एक फरवरी रविवार को प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त एक चौथी विशेष अभियान की तिथि जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिला स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों के दौरान प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सहायक स्टाफ के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे।

बीएलओ के पास छह जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त (अनकलेक्टेबल) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सूची तथा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची रहेगी। दावे व आपत्तियों से संबंधित फॉर्म -6, फॉर्म -7, फॉर्म -8 पर्याप्त मात्रा में रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में आवश्यक सहायता दी जाएगी।

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को भी अभियान तिथियों की जानकारी देते हुए उनसे सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित विशेष अभियान तिथियों पर अपने संबंधित बूथों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।

इसके साथ हीआवश्यकता होने पर संबंधित फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरकर समय से दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164103