search

खगड़िया में शादी के बाद ससुराल आए दामाद की कनपट्टी में गोली मारकर हत्या, पत्नी सहित 4 लोग गिरफ्तार

deltin33 2026-1-16 12:27:10 views 457
  

घटना के बाद जुटी भीड़। (जागरण)



जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मथार के जंगलीमंडल टोला में ससुराल आए एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक 22 वर्षीय टोनिस कुमार बेगूसराय जिले के तेतरी डंडारी (थाना डंडारी) का रहने वाला था। इधर एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एएसपी सह सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संगीता कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की और घटनास्थल को सुरक्षित किया गया।

फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई है। एसपी ने बताया कि पांच के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पांच नामजदों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी, सास, ससुर समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इधर, मृतक के चाचा निरंजन यादव ने बताया कि नौ दिसंबर 2025 को टोनिस की शादी हुई थी। नए साल में 10 जनवरी को टोनिस अपने ससुराल आया था।

वहां उसे अपनी पत्नी की गतिविधि देखकर संदेह होने लगा। बताया कि टोनिस की पत्नी एक रिश्तेदार के ‘चक्कर’ में थी। जिसका विरोध करने पर पति- पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। मृतक के स्वजनों के अनुसार 15 जनवरी को मृतक की पत्नी ने फोन कर बताया कि कि टोनिस खेत की तरफ अकेले घूमने गए थे, कि अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे टोनिस की मौत हो गई।

मृतक के चाचा ने यह भी बताया कि शादी के बाद टोनिस पहली बार ससुराल गया था और पांच दिनों से ससुराल में ही था। कनपट्टी में गोली मारकर टोनिस की हत्या कर दी गई। इधर, घटना में आरोपित बनाए गए एक अन्य नामजद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

ससुराल में दामाद की गोली मारकर निर्मम हत्या के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वन मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई है। मामले में पांच को नामजद आरोपित बनाया गया है। जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-

राकेश कुमार, एसपी, खगड़िया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557