search

पंचकूला निगम चुनाव में खाता खोलने की जुग्गत में आप, वार्ड और मेयर उम्मीदवार की तलाश शुरू, दूसरी पार्टियों के मजबूत दावेदारों से साधा संपर्क

Chikheang 2026-1-16 11:27:55 views 804
  

पार्टी ने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। नगर निगम चुनाव की आहट के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने पंचकूला में वार्ड वाइस और मेयर पद के लिए उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई वार्डों में आम आदमी पार्टी दूसरी राजनीतिक पार्टियों के मजबूत दावेदारों से भी संपर्क में है। इसके अलावा कुछ पूर्व पार्षदों से भी पार्टी के जिला स्तरीय नेता लगातार संवाद बनाए हुए हैं।

आम आदमी पार्टी का लक्ष्य आगामी नगर निगम चुनाव में पंचकूला में अपना खाता खोलना है। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है। पार्टी न केवल वार्ड स्तर पर बल्कि मेयर पद के लिए भी एक मजबूत और प्रभावी उम्मीदवार की तलाश में जुटी हुई है।

संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड वाइज बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

पार्टी नेताओं का दावा है कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी हर वार्ड और मेयर पद पर अपने मजबूत उम्मीदवार उतारेगी, जिससे चुनावी मुकाबला तिकोना होगा। पिछले पांच वर्षों में पंचकूला में विकास के नाम पर कुछ खास नहीं हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661