search

पंजाब में अब मुक्तसर और गुरदासपुर के डीसी ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने सील किया इलाका

LHC0088 2026-1-16 11:27:44 views 872
  

मुक्तसर के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी (जागरण फोटो)



जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल से भेजी गई है। जिसके बाद तुरंत दफ्तर को खाली करा लिया गया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सारा ऑफिस का इलाका सील कर दिया गया है। इसके साथ ही वहीं, गुरदासपुर के डीसी दफ्तर को भी धमकी भरा मेल भेजा गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। पुलिस द्वारा परिसर को खाली करा लिया गया है और बम का पता लगाने एवं निरोधक दस्ते तथा पुलिस दल परिसर की तलाशी ले रहे हैं।
पाकिस्तानाी संगठन ने भेजा मेल

पुलिस खोजी कुत्तों की मदद से किसी तरह के संभावित बम की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से यह ईमेल भेजी गई है।

फिलहाल अधिकारियों ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। पुलिस जांच के बाद इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ कहेगी। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 9 बजे इस मेल का पता चला।

इससे पहले अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद लुधियाना समेत कई जगहों पर कोर्ट काम्प्लेक्स उड़ाने की भी धमकी मिली थी। हालांकि, सर्च में किसी तरह का कोई बम नहीं मिला था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502