search

जेठ से अवैध संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक; पीड़िता की शिकायत पर हुआ एक्शन

deltin33 2026-1-16 09:27:12 views 993
  

गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में कोतवाली क्षेत्र में 14 जनवरी को एक महिला को उसके पति ने अपने भाई से संबंध बनाने को कहा। महिला ने मना किया तो कहा कि अपनी मां को फोन लगाओ। महिला ने जैसे ही अपनी मां को कॉल लगाया तो आरोपी पति ने उन्हें गवाह बनाते हुए फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया।

वहीं, विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई और रसूखदार लोगों से संबंधों का हवाला देकर डराया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, जेठ और चार ननद के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह पहली बार नहीं था। पति और जेठ लंबे समय से उसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे थे। इन सब में उसकी चार ननदें भी शामिल थीं, जो लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करती थीं।

आरोप है कि आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी जाती रही। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। केस में यौन उत्पीड़न, मारपीट, आपराधिक धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के भरोसे का कत्ल, चंद नोटों में बिकता रहा दहेज पीड़िताओं का इंसाफ; महिला पुलिस पर ही उठे सवाल  

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने कहा कि महिला कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कराई गई है। कॉल रिकॉर्ड, बयान और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477572