search

UP Weather Update: कई जिलों में कल से बारिश के आसार, बर्फीली हवा बढ़ा रही गलन; कई इलाकों में AQI चिंताजनक

Chikheang 2026-1-16 08:27:42 views 1245
  

सांकेति‍क तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले करीब एक सप्ताह से धूप निकल रही है, जिसकी वजह से दिन में ठंड का प्रकोप कम हुआ है, लेकिन रात में शीतलहर का असर अभी भी जारी है। गुरुवार को लखनऊ में दिन का पारा 20.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

प्रदेश (UP Weather) में सबसे न्यूनतम तापमान हरदोई का रहा, जहां सीजन में पहली बार पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर का असर कम होगा और दिन एवं रात के तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।


लखनऊ में घना कोहरा का अलर्ट


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ में भी शनिवार से सोमवार के दौरान सुबह घने कोहरे की संभावना है। दृश्यता शून्य से 50 मीटर हो सकती है। हालांकि, सुबह करीब 11 बजे से धूप निकलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ छिटपुट बारिश के पूर्वानुमान हैं। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात के तापमान में आई गिरावट के बाद अब सुधार होगा।


प्रदेश के सबसे न्यूनतम वाले पांच जिले


हरदोई - तीन डिग्री सेल्सियस
फुर्सतगंज- 3.4 डिग्री सेल्सियस
बरेली- 3.5 डिग्री सेल्सियस
कानपुर नगर- 3.8 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़ व अयोध्या- चार डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें- \“विपक्ष दुष्प्रचार में जुटा, हमें जनता को सच्चाई बताना है\“, पंकज चौधरी बोले- 2027 में हमें 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करना
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168635