पंजाब में बदला स्कूलों का समय (सोशल मीडिया फोटो)
जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब में धुंध व शीतलहर जारी है। वीरवार को होशियारपुर के बुल्लोवाल में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक ठंड व शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं है।
बढ़ती ठंड के कारण सरकार ने स्कूलों का समय भी बदल दिया है। अब सरकारी व निजी स्कूल सुबह दस बजे से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि आदेश 21 जनवरी, तक लागू रहेगा। वहीं, वीरवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी घनी धुंध व शीतलहर की संभावना जताई है।
किस शहर में कितना रहा तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | | बठिंडा | 1.6 | | फरीदकोट | 3.5 | | होशियारपुर | 4.4 (बुल्लोवाल में न्यूनतम तापामान-0) | | चंडीगढ़ | 4.5 | | पठानकोट | 5.1 | | पटियाला | 5.1 | | लुधियाना | 5.2 |
पश्चिमी विक्षोभ से लंबा खिंच सकता है ठंड का दौर
दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकार्ड की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा, जो जनवरी 2023 के बाद सबसे कम है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी लंबे समय तक बना रह सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार आगे भी जारी रह सकता है। बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर पड़ रहा है। |
|