search

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय, होशियारपुर में जीरो डिग्री तक लुढ़का तापमान

cy520520 2026-1-16 08:27:41 views 805
  

पंजाब में बदला स्कूलों का समय (सोशल मीडिया फोटो)



जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब में धुंध व शीतलहर जारी है। वीरवार को होशियारपुर के बुल्लोवाल में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक ठंड व शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं है।

बढ़ती ठंड के कारण सरकार ने स्कूलों का समय भी बदल दिया है। अब सरकारी व निजी स्कूल सुबह दस बजे से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि आदेश 21 जनवरी, तक लागू रहेगा। वहीं, वीरवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी घनी धुंध व शीतलहर की संभावना जताई है।
किस शहर में कितना रहा तापमान
शहरन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
बठिंडा1.6
फरीदकोट3.5
होशियारपुर4.4 (बुल्लोवाल में न्यूनतम तापामान-0)
चंडीगढ़4.5
पठानकोट5.1
पटियाला5.1
लुधियाना5.2

पश्चिमी विक्षोभ से लंबा खिंच सकता है ठंड का दौर

दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकार्ड की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा, जो जनवरी 2023 के बाद सबसे कम है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी लंबे समय तक बना रह सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार आगे भी जारी रह सकता है। बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर पड़ रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164083