search

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में 14,400 करोड़ का घोटाला! RJD ने लगाया बड़ा आरोप, हाईकोर्ट जांच की मांग

deltin33 2026-1-16 01:58:10 views 1246
  

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने नौकरी-रोजगार देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने हाई कोर्ट की निगरानी में इसकी उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

इस योजना में 1.32 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 14,400 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। कैग की रिपोर्ट के अनुसार, योजना में नामांकित 95 लाख युवाओं में 90 लाख का कोई विवरण हीं नहीं है। पांच लाख नाम फर्जी पाए गए।

70 प्रतिशत अभ्यर्थी प्रशिक्षण के योग्य ही नही थे। जिन कंपनियों में नौकरियां दी गईं, वे फर्जी और कागजी हैं। आरोप है कि नामांकन, प्रशिक्षण, प्रमाणन से प्लेसमेंट तक फर्जीवाड़ा का लंबा खेल हुआ है।

बिहार में भी 6.33 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने का दावा है। अधिसंख्य का प्लेसमेंट भी हो गया। ऐसे ही फर्जी प्रशिक्षण-प्लेसमेंट के आधार पर एनडीए सरकार 50 लाख युवाओं को नौकरी-रोजगार देने का दावा कर रही।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गुरुवार को परिषद की पांच समितियों का पुनर्गठन किया गया है। पांच में चार का अध्यक्ष पद भाजपा के सदस्यों को मिला है। भाकपा माले की शशि यादव को प्रकाशन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।  

भाजपा के सुनील चौधरी को वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। घनश्याम ठाकुर दिव्यांग जन कल्याण समिति और पूर्व मंत्री हरि सहनी अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजीव कुमार ऊर्फ गप्पू बाबू को कारा सुधार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर बाबुआ विनोद के भतीजे की मौत, आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर गई जान

यह भी पढ़ें- जमुई में स्कूल की छत को बना दिया खलिहान, छत के ऊपर लगा दिया धान की पुंज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477543