search

गाजियाबाद में अफीम के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 25 लाख रुपये है कीमत

LHC0088 2026-1-16 01:26:22 views 561
  



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोहननगर चौकी के नजदीक राजीव कट से अफीम के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। इनमें एक महिला भी शामिल है। महिला पेट में साड़ी के भीतर अफीम छुपाकर ला रही थी।

मामले में थाने के उपनिरीक्षक पूरन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि महिला मुखबिर ने दोनों के खड़े होने की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की तलाशी लेने पर बैग से अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों में सुनील कुमार ग्राम असड़िया चतरा झारखंड और सुनीता देवी निवासी हजारी बाग झारखंड हैं। दोनों ने बताया कि अफीम बेचने के लिए वहां खड़े थे। वह छपरा बिहार से अफीम लेकर आए थे और बॉर्डर के पास किसी व्यक्ति को अफीम सप्लाई करनी थी। अफीम की कीमत 25 लाख रुपये होने का दावा पुलिस ने किया है।
बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल

कौशांबी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अस्पताल से घर लौट रहे युवक का मोबाइल छीन लिया। दर्ज मुकदमे में वैशाली सेक्टर-1 निवासी राजकुमार ने बताया कि 12 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अस्पताल से घर लौट रहे थे।

दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर मैक्स अस्पताल के पास सड़क पार करते वक्त दो युवक बाइक पर आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अंधेरा और ट्रैफिक होने की वजह से वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सके। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502