search

दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, जनवरी में तीन साल बाद 2.9 डिग्री पर पहुंचा पारा; ठंड से कब मिलेगी राहत?

Chikheang 2026-1-15 22:56:47 views 395
  

दिल्ली में लगातार पांचवें दिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गुरुवार को लगातार पांचवें दिन राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी रही। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी ऐसी ही कड़ाके की ठंड जारी रहने की उम्मीद है।

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। यह न केवल इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है, बल्कि पिछले तीन सालों में जनवरी में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान भी है। इससे पहले, 16 जनवरी, 2023 को यह 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

  

बृहस्पतिवार को सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड और कोहरे में आ रही ट्रेन के समीप रेलवे ट्रैक पार करता राहगीर। चंद्र प्रकाश मिश्र

पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2010 के बाद से 15 सालों में सबसे कम है; दूसरा सबसे कम तापमान 7 जनवरी, 2013 को 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। पालम में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था।

  

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में ठिठूरते हुए बैठे यात्री। चंद्र प्रकाश मिश्र

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले चार दिनों से दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और शुक्रवार को भी इसके जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 4.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शीतलहर को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पालावत ने कहा, “आगे देखें तो, शनिवार और मंगलवार के बीच न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना है।“ उन्होंने आगे कहा कि 23 से 26 जनवरी के बीच एक और शीतलहर का अनुमान है, जब तापमान फिर से जमाव बिंदु तक गिर सकता है।  

    इलाका अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   सफदरजंग
   19.5
   2.9
   
   
   पालम
   16.2
   2.3
   
   
   लोधी रोड
   19.4
   3.4
   
   
   रिज
   19.0
   4.5
   
   
   आयानगर
   19.4
   2.7
   
   
   राजघाट
   18.2
   5.5
   
   
   मयूर विहार
   17.4
   5.7
   

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहले 24 घंटों में बिक गए DDA के 684 फ्लैट, 31 मार्च तक जारी रहेगी बुकिंग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661