search

अयोध्या दीपोत्सव में रचनात्मक प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, निबंध, चित्रकला व कविता प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

Chikheang 2025-10-10 12:06:05 views 871
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आयोध्या में 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव में इस बार रचनात्मक प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। पर्यटन व संस्कृति विभाग दीपोत्सव में युवाओं के लिए निबंध, कविता एवं लघु एनीमेशन फिल्म प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं को दीपोत्सव में विशेष अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में सभी आयुवर्ग के प्रतियोगी भाग ले सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस बार प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। निबंध प्रतियोगिता में हिंदी या अंग्रेजी में 600 से एक हजार शब्दों के बीच लिखे गए निबंध स्वीकार किए जाएंगे।

वहीं दीपोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता में कलाकार अपनी कला के माध्यम से दीपोत्सव की रोशनी को उकेरेंगे। चित्र को मौलिक एवं डिजिटल प्रारूप (जेपीईजी व पीएनजी) में प्रस्तुत करना होगा। इसी प्रकार दीपोत्सव काव्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी कविता के माध्यम से दीपोत्सव की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को गुंजायमान करेंगे।

प्रतिभागियों को अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए 60 सेकंड से कम अवधि की एक वीडियो तैयार करनी होगी। वहीं दीपोत्सव लघु एनीमेशन फिल्म प्रतियोगिता में प्रतिभागी एनिमेशन के जरिए दीपोत्सव का असली सार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगियों को अपनी प्रविष्टि 14 अक्टूबर की रात 11 बजे तक जमा करानी होगी।

पर्यटन मंत्री ने राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों को भेजा निमंत्रण

दीपोत्सव में शामिल होने के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विभिन्न राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, केन्द्रशासित राज्यों के प्रशासकों को निमंत्रण भेजा है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म का पालन करने वाले हिंदू बाहुल्य देशों में शामिल नेपाल, मारिसस, गुयाना, फीजी, भूटान, सूरीनाम, ट्रिनीडाड एंड टोबैगो, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, कम्बोडिया, म्यांमार के अध्यक्षों के साथ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों को दीपोत्सव में आमंत्रित किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953