search

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, अगले दो दिन में और बढ़ेगी लोगों की मुश्किल

deltin33 2026-1-15 22:27:41 views 1082
  

अगले दो दिन छा सकता है घना कोहरा। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में सुबह देर तक हल्का कोहरा रहने की वजह से सर्दी ज्यादा महसूस हुई। सूर्यदेव ने भी देर से ही दर्शन दिए। हालांकि, दोपहर में तेज धूप रहने से सर्दी से राहत रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल मंडराते रहने के साथ कोहरा छाया रह सकता है।

दो दिन से सुबह देर तक हल्का कोहरा छाया रहने से धूप भी देरी से ही निकल रही है। ऐसे में सुबह देर तक सर्दी बनी हुई है। हालांकि, दोपहर में निकली तेज धूप से सर्दी से राहत रहती है। बुधवार को सुबह देर तक सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए थे। ऐसे में सुबह देर तक सर्दी ज्यादा महसूस हुई थी। दोपहर में धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिल सकी थी।

बृहस्पतिवार को भी कोहरे की वजह से देर से धूप निकली। सुबह शीतलहर की वजह से सर्दी ज्यादा महसूस हुई। दोपहर में धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोग खुली जगहों पर धूप सेंकने का आनंद लेते दिखे।

न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस बढोतरी हो सकती है। आसमान में हल्के बादल मंडराते रहने के साथ सुबह कोहरा छाया रहने के आसार हैं। ऐसे में सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जहरीली हवा से राहत नहीं, वसुंधरा का प्रदूषण मापक यंत्र ही बंद; जिले का AQI रहा 321  

न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 70 प्रतिशत रह सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477554