search

मुंबई जा रहे यात्री की Lucknow Airport पर अचानक खराब हुई यात्री की तबीयत, माैत

Chikheang 2026-1-15 17:57:59 views 946
  

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ  



जागरण संवाददाता, लखनऊ : बस्ती के यात्री की चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ पर गुरुवार काे तबीयत अचानक खराब हाे गई। यात्री को आनन फानन में एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। बस्ती के 74 वर्षीय मोहम्मद अली काे गुरुवार काे एअर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाना था। एअरपाेर्ट पर उनकी तबियत अचानक खराब हो गई।

एअर इंडिया की उड़ान एआइ- 2492 लखनऊ से दोपहर 2:20 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है। बस्ती के मोहम्मद अली (74 वर्ष) इस उड़ान से रवाना होने के लिए परिवार सहित टैक्सी बुक करके आए थे। दोपहर करीब 12 बजे बोर्डिंग प्रक्रिया के बाद मोहम्मद अली चेक इन एरिया में आ गए थे।

चेक इन के समय मोहम्मद अली काे घबराहट महसूस हाेने लगी। उन्होंने मौके पर मौजूद एयरलाइन कर्मचारियों और सीआइएसएफ जवानों को तबियत बिगड़ने की जानकारी दी। मौके पर ही उनको एंबुलेंस मंगाकर मैक्स अस्पताल भेजने की तैयारी की जाने लगी। इस बीच उनके परिवारीजनों ने मैक्स की जगह लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय ले जाने का आग्रह किया। एंबुलेंस से सीधे लोकबंधु अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहम्मद अली की मौत हो गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168700