search

Army Day Parade 2026: भैरव बटालियन, ब्रह्मोस मिसाइल, रोबोट डॉग्स... दुनिया ने देखी भारत की ताकत

LHC0088 2026-1-15 11:26:55 views 1124
  

78वें सेना दिवस पर जयपुर में आर्मी की परेड। फोटो - एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में पहली बार 78वें सेना दिवस पर आर्मी एरिया के बाहर परेड हुई है। जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड जवानों की टुकड़ियां देखने को मिलीं।

  

आर्मी डे पर सुबह 10 बजे से शुरू हुई ये परेड 11:25 बजे तक चली, जिसे देखने के लिए लोग तड़के सुबह ही पहुंच गए थे। परेड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों की एंट्री सुबह 8:45 बजे बंद कर दी गई थी।

  

जयपुर में आयोजित ये परेड 3 किलोमीटर की थी, जिसमें महल रोड, जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा और बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा शामिल थे।

  

डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस परेड के साक्षी बने। लोगों की भीड़ को देखते हुए जयपुर प्रशासन ने 18 जगहों पर पार्किंग का इंतजाम किया गया था।

  

परेड स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जयपुर में भारी संख्या में सेना के जवान और पुलिसकर्मी तैनात हैं। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से पूरे परेड मार्ग की बारीकी से जांच की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी थी।

  

परेड के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की भी धूम देखने को मिली। ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए जवानों को सम्मानित करने के साथ ही परेड की शुरुआत हुई।

  

इस दौरान गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी अफसरों ने सलामी दी। वहीं, परेड की अगुवाई अशोक चक्र, परमवीर चक्र, कीर्ति चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित अधिकारी कर रहे थे।

  

जयपुर की आर्मी डे परेड में 7 रेजिमेंट की टुकड़ियां शामिल हुई थीं। इस लिस्ट में 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट का नाम भी शामिल है, जो दुनिया की एकमात्र एक्टिव घुड़सवार रेजिमेंट है। 1954 में स्थापित नेपाल आर्मी बैंड ने भी सेना दिवस की परेड में हिस्सा लिया।

  

इस भव्य परेड में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे।

  

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परेड में शिरकत की।

  

जयपुर की इस परेड में नवनिर्मित भैरव बटालियन भी देखने मिली। भैरव बटालियन को पैरा स्पेशल फोर्स और पैदल बटालियन के बीच में रखा गया था। भैरव बटालियन की ये पहली सार्वजनिक परेड थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166475