search

Bank Holidays January 2026: 24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं बैंक, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम

LHC0088 2026-1-15 10:57:10 views 1241
  

आइबीए स्तर पर वार्ता विफल, 27 जनवरी को बैंक हड़ताल की है घोषणा। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Bank Holidays: इस महीने के अंतिम सप्ताह में बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। बुधवार को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के साथ बैंक यूनियनों की बैठक में 27 जनवरी को बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में आयोजित वार्ता बेनतीजा रहने की वजह से ऐसी स्थिति बन गई है।  

दरअसल, हड़ताल के पहले 24 जनवरी को चौथे शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश है।इसके अगले दिन बैंकों के हड़ताल की घोषणा है। जिसके कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह में चार दिन लगातार बैंक बंद रह सकते हैं।

आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि बैठक में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावे शेष शनिवार के अवकाश पर कोई निर्णय नहीं हो सका और वार्ता बेनतीजा रही।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस वे का बन रहा नक्शा, फिर तय होगा रास्ता

आइबीए ने कहा कि वे सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं परंतु अंतिम निर्णय भारत सरकार के द्वारा लिया जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले 12वें द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षण के समय ही आइबीए ने सैद्धांतिक सहमति दी थी लेकिन, केंद्र सरकार ने अब तक इसपर अंतिम निर्णय नहीं लिया है जिससे बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने को अडिग हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502