search

ट्रेन में युवक की हत्या कर फेंकने का आरोप, नासिक से बरामद हुआ शव

cy520520 2026-1-15 09:26:57 views 1237
  

कैंपियरगंज का रहने वाला था अमरजीत, चेन्नई जाने के लिए शुक्रवार को पकड़ा था ट्रेन। जागरण  



जागरण संवाददाता, कैंपियरगंज। घर से चेन्नई जाने के लिए निकले युवक का शव लावारिस हाल में नासिक से बरामद हुआ। उसने शुक्रवार को ट्रेन पकड़ी थी। बुधवार को शव घर आने के बाद स्वजन हंगामा किए और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर स्वजन ने गांव के लोगों पर भूमि विवाद में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। यह मामला कैंपियरगंज थाना के लक्ष्मीपुर द्वितीय गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लक्ष्मीपुर द्वितीय निवासी अमरजीत सिंह चेन्नई में पेंट पालिश का काम करता था। मां गायत्री देवी के अनुसार उनका बेटा गुरुवार को चेन्नई जाने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार को गोरखपुर से ट्रेन पर बैठा।

मां का आरोप है कि उसी ट्रेन में गांव के कुछ और लोग भी बेटे का पीछा करते हुए बैठे। जिनसे भूमि का विवाद चलता है। रास्ते में उन लोगों ने बेटे से मारपीट शुरू कर दी। जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी थी। इसी बीच सोमवार को बेटे का शव नासिक के पास लावारिस हाल में बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें- यूपी के इन 19 जिलों को सीधे फायदा पहुंचाएगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे, जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर भी बड़ा अपडेट

सूचना पर बड़ा बेटा इंद्रजीत वहां पहुंचा और शव लेकर गांव पहुंचा। मां गायत्री देने ने आरोप लगाया कि बेटे के जाने के पहले भी भूमि को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें आरोपित के घर की लड़की ने बेटे से कहासुनी की थी। इस दौरान बेटे ने लड़की को थप्पड़ मार दिया था।

इसके बाद से ही आरोपित पक्ष बेटे का पीछा कर रहे थे। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि कार्रवाई का आश्वासन देकर स्वजन को अंतिम संस्कार करने के लिए कहा गया है। लेकिन, परिजन मृतक के छोटे भाई के घर आने का इंतजार कर रहे है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164012