search

तिलकुट बेचने निकले थे रांची, गुमला में भीषण सड़क हादसा; 4 लोगों की मौत और 2 घायल

LHC0088 2026-1-15 08:56:48 views 1163
  

हाईवा ने पिकअप वाहन में मारी टक्कर। (जागरण)



जागरण संवादाता, गुमला। नेशनल हाईवे गुमला–रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन में सवार लोग तिलकुट बेचने के लिए रांची से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले।

स्थानीय लोगों की सूचना पर भरनो थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग रांची जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद हाईवा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया और अज्ञात हाईवा की तलाश शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने एनएच-23 पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों के स्वजनों के आने के उपरांत ही पहचान हो पाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166428