search

बाजुओं की लटकती चर्बी से हैं परेशान? तो घर पर करें 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

LHC0088 2026-1-15 06:56:40 views 1177
  

आर्म फैट कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक्सरसाइज न करने या वजन बढ़ने की वजह से बाजुओं पर लटकता फैट देखने में अच्छा नहीं लगता। इसके कारण शरीर की बनावट भी बेडौल नजर आती है और व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। इसके लिए लोग कई बार वजन कम करने पर ध्यान देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि वेट लॉस के बाद भी हाथों की मांसपेशियां ढीली नजर आती हैं।  

ऐसे में इस परेशानी से उबरने का सबसे बेहतर तरीका एक्सरसाइज ही है। एक्सरसाइज करने से बाजू टोन्ड होते हैं और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। आइए जानें 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जिनसे बाजुओं का फैट कम करने में मदद मिलती है।  

  

(Picture Courtesy: Freepik)
ट्राइसेप्स डिप्स

यह एक्सरसाइज सीधे आपके ट्राइसेप्स यानी हाथों के पिछले हिस्से पर काम करती है, जहां सबसे ज्यादा चर्बी जमा होती है।

  • कैसे करें- एक कुर्सी या बेंच के किनारे पर अपने हाथ रखें। अपने पैरों को आगे बढ़ाएं और कूल्हों को हवा में रखें। अब धीरे-धीरे अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर उठाएं।
  • यह हाथों को तेजी से टोन करने और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद करता है।

पुश-अप्स

पुश-अप्स एक क्लासिक एक्सरसाइज है जो न केवल हाथों बल्कि छाती और कंधों की मांसपेशियों को भी टोन करती है।

  • कैसे करें- फर्श पर प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। अपनी हथेलियों को कंधों की चौड़ाई से थोड़ा बाहर रखें। छाती को फर्श के करीब ले जाएं और फिर हाथों के बल शरीर को ऊपर धकेलें। शुरुआत में आप घुटनों को जमीन पर रखकर \“नी पुश-अप्स\“ भी कर सकते हैं।
  • इससे पूरे ऊपरी शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है और आर्म फैट बर्न होता है।

आर्म सर्कल्स

यह दिखने में आसान लग सकती है, लेकिन यह कंधों और बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए बहुत असरदार है।

  • कैसे करें- सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को कंधों के समान दूरी पर रखें। अब अपने हाथों को छोटे गोलाकार मोशन में घुमाएं। 30 सेकंड क्लॉकवाइज और फिर 30 सेकंड एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।
  • यह एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और कंधों को सही शेप देता है।

बाइसेप कर्ल्स

हाथों के अगले हिस्से को सुडौल बनाने के लिए बाइसेप कर्ल्स सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इसके लिए आप पानी की बोतलों या डंबल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • कैसे करें- दोनों हाथों में डंबल पकड़ें। कोहनियों को शरीर के पास स्थिर रखें और वजन को कंधों की ओर उठाएं, फिर धीरे से नीचे लाएं।
  • यह बाजुओं की ढीली मांसपेशियों को टाइट करने में मदद करता है।

प्लैंक साइड वॉक

यह प्लैंक का एक डायनामिक रूप है जो हाथों की ताकत आजमाता है और कैलोरी बर्न करता है।

  • कैसे करें- हाई प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। अब एक साथ अपने दाहिने हाथ और दाहिने पैर को दाईं ओर बढ़ाएं, फिर बाएं हाथ और पैर को भी उसी दिशा में लाएं। इसी तरह 5 कदम दाएं और 5 कदम बाएं चलें।
  • यह शरीर के संतुलन को सुधारता है और हाथों के साथ-साथ कोर मसल्स पर भी काम करता है।

यह भी पढ़ें- क्या 40 के बाद आपके पैर भी हो रहे हैं पतले और कमजोर? अगर हां, तो आज से शुरू कर दें ये 5 एक्सरसाइज


यह भी पढ़ें- घंटों बैठकर काम करने से \“जाम\“ हो गए हैं हिप्स? तो इन 5 योगासन से बॉडी को बनाएं सुपर फ्लेक्सिबल


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166428