search

24-26 जनवरी को लखनऊ में होने जा रहा है कुछ खास, 5 शहरों में तैयार हो रही 30-30 फीट की कलाकृतियां

Chikheang 2026-1-15 06:56:35 views 482
  



महेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ। वंदेमातरम के एक-एक शब्द और उसके भाव को 150 फीट के कैनवास पर दर्शाया जाएगा। इन कलाकृतियों को 24 से 26 जनवरी तक राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा। कलाकृतियां लखनऊ सहित पांच शहरों में तैयार की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में कला गांव बसाया जाएगा। इसमें वंदेमातरम पर आधारित प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस प्रदर्शनी को राज्य ललित कला अकादमी व क्षेत्रीय ललित कला अकादमी की ओर से 30-30 फीट के पांच कैनवास पर तैयार किया जाएगा। बाद में पांचों कैनवास को जोड़ दिया जाएगा।

लखनऊ में क्षेत्रीय ललित कला अकादमी अलीगंज परिसर में 30 फीट की कलाकृति तैयार की जाएगी। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, आगरा व बुलंदशहर में भी 30-30 फीट की कलाकृतियां तैयार की जाएंगी। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डा. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 150 फीट की कलाकृति बनाई जानी है।

इसे बनाने के लिए हर जिले में एक-एक मेंटर व पांच-पांच कलाकार लगाए गए हैं। पांचों जिलों में संस्थाओं को भी सहयोग में लगाया गया है। सभी जिले में वंदेमातरम के एक-एक पद पर कलाकृतियां बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कलाकृतियों को तैयार कराने वाले मेंटर को 20-20 हजार व कलाकारों को 10-10 हजार की राशि भी दी जाएगी।

बुकलेट भी की जाएगी प्रकाशित

वंदेमातरम पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही इस पर केंद्रित बुकलेट भी प्रकाशित की जाएगी। राज्य ललित कला अकादमी प्रदर्शनी में दर्शाई जा रहीं सभी कलाकृतियों को बुकलेट में प्रकाशित करेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि वंदेमातरम का संदेश और अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।


राज्य ललित कला अकादमी की सदस्य डा. किरन राठौर के संयोजन में लखनऊ सहित पांच जिलों में 19 से 21 जनवरी के बीच 30-30 फीट की कलाकृतियां बनाई जाएंगी। लखनऊ में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार अमित कुमार के मार्गदर्शन में कलाकृतियों को तैयार किया जाएगा। - डा. सुनील कुमार विश्ववकर्मा, अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168578