search

वाराणसी में गलन का दौर शुरू, मौसम व‍िभाग ने फ‍िर से र‍िवाइज क‍िया है अलर्ट, मौसम में होने वाले बदलाव को भी जान लें

LHC0088 2026-1-15 05:27:14 views 964
  

वाराणसी में मौसम व‍िभाग ने मौसमी बदलाव का नया अलर्ट जारी क‍िया है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहि‍त वाराणसी में मौसम का रुख अब बदल गया है। न्‍यूनतम तापमान जहां सात ड‍िग्री के आसपास बना हुआ है वहीं अध‍िकतम तापमान 21 ड‍िग्री के करीब है। हालांक‍ि माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही मौसम का रुख और भी बदलेगा। फि‍लहाल पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश में मौसम का रुख गलन और कोहरे की ओर बना हुआ है ज‍िसका असर पूर्व की ओर पछुआ हवाएं लेकर पहुंचने लगी हैं।

गुरुवार की सुबह मकर संक्रांत‍ि से मौसम का रुख दोबारा बदल गया और सुबह अंचलों में जहां कुछ कोहरे का असर रहा तो वहीं गलन भरी हवाएं मकर संक्रांत‍ि के स्‍नानार्थ‍ियों के शरीर को बेधती रहीं। सुबह कोहरा पूरी तरह से छंटने के साथ सूर्य का प्रकाश भी नजर आने लगा तो लगा गलन से मानो राहत की आस शुरू हो चुकी है। मगर इसके पूर्व गलन भरी पछुआ हवाओं के जोर से लोगों को ठंड का पर्याप्‍त प्रवाह हुआ। मकर संक्रांत‍ि के स्‍नान पर्व को देखते हुए मौसम का रुख काफी चुनौतीपूर्ण भी नजर आया।  

मौसम व‍िभाग के सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल के आसपास कोहरे का असर भी बना रहा। द‍िन चढ़ने के साथ ही गलन से राहत की उम्‍मीद है। वहीं दूसरी ओर मौसम व‍िभाग ने भी एक द‍िन पूर्व अलर्ट को र‍िवाइज क‍िया है। अब 17 से 19 जनचरी तक कोहरे का अलर्ट जारी क‍िया है। जबक‍ि कोहरे के अलर्ट के साथ ही 18 जनवरी के ल‍िए रेड और बाकी दो द‍िनों के ल‍िए यलो अलर्ट जारी क‍िया गया है। मौसम का यह रुख लोगों को एक बार फ‍िर दुश्‍वारी देने जा रहा है।  

बीते बुधवार को अध‍िकतम तापमान 21.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 7.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.5 ड‍िग्री कम रहा। जबक‍ि आर्द्रता न्‍यूनतम 52% और अध‍िकतम 87% दर्ज की गई। आर्द्रता में आ रही कमी से बादलों की आवाजाही के संकेतों में कमी की ही उम्‍मीद है। जबक‍ि मौसम व‍िभाग के अलर्ट के बाद माना जा रहा है क‍ि अब मौसम का रुख सप्‍ताह भर गलन की ही ओर रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166487