search

यूपी को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात, दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक कनेक्टिविटी; लखनऊ समेत इन जिलों में मिला ठहराव

LHC0088 2026-1-14 16:26:38 views 590
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी लखनऊ को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उपहार जल्द मिलने वाला है। लखनऊ से पश्चिम बंगाल की यात्रा और सुगम होगी। रेलवे हावड़ा से लखनऊ होते हुए आनंद विहार के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन का उद्घाटन रविवार को संतरागांछी से होगा।

नियमित रूप से ट्रेन 13065 अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रात 11:10 बजे चलकर लखनऊ के रास्ते शुक्रवार रात 2:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। प्रत्येक शनिवार को ट्रेन 13066 अमृत भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे चलकर लखनऊ होते हुए रविवार सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बंडेल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससीबी गोमोह, धनबाद, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुलतानपुर, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा।

इस ट्रेन में 20 बोगियां होंगी। वहीं, रविवार को इस ट्रेन का उद्घाटन होने पर यह संतरागांछी से दोपहर तीन बजे चलकर हावड़ा से 3:30 बजे होते हुए लखनऊ अगले दिन सुबह 10:30 बजे होकर आनंद विहार रात नौ बजे पहुंचेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166401