search

कर्ज चुकाने के लिए 35 हजार में कर दिया एक महीने की बेटी का सौदा, दादी ने दर्ज कराई शिकायत

LHC0088 2026-1-14 14:58:13 views 436
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भद्रक जिले के भंडारिपोखरी थाना क्षेत्र के बयाबनापुर गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपती ने अपनी एक माह की मासूम बच्ची को बेच दिया। मामले को लेकर बच्ची की दादी सावित्री दास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार सावित्री के बेटे सिपु दास और बहू रीना बच्ची को इलाज कराने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम करीब आठ बजे दोनों घर लौटे, लेकिन उनके साथ बच्ची नहीं थी। जब दादी ने पोती के बारे में पूछा तो आरोप है कि बेटे-बहू ने गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी।
साजिश के तहत बच्ची को बेचा

सावित्री दास को आशंका है कि बेटे, बहू और समधन ने साजिश के तहत बच्ची को बेच दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर दी है। इसी आधार पर उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।थाना प्रभारी राजलक्ष्मी नायक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची की बरामदगी के लिए छानबीन की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।  

वहीं दूसरी ओर, बच्ची के पिता सिपु दास ने स्वीकार किया है कि कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी मासूम बेटी को बेच दिया। पुलिस इस स्वीकारोक्ति की भी जांच कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166436