search

अमेरिका में 2 हफ्ते और चीन में 30 दिन, लेकिन भारत में 90 दिनों का नोटिस पीरियड क्यों? मैनेजर का फूटा गुस्सा

Chikheang 2026-1-14 13:28:02 views 422
  

भारत में 90 दिनों के नोटिस पीरियड से परेशान लोग (फोटो-एआई जनरेटेड)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अकाउंट फर्म के मैनेजर ने 90 दिनों के नोटिस पीरियड को तनावपूर्ण बताया है। मैनेजर ने भारतीय कंपनियों में जबरदस्ती इस 90 दिनों के नोटिस पीरियड की कड़ी निंदा की है और कहा है कि ये मालिक और एंप्लॉय दोनों के लिए नुकसान देने वाला है।

\“बिग फोर\“ अकाउंटिंग फर्म में सॉफ्टवेयर डेवलेपर के तौर पर काम कर रहे मैनेजर ने 90 दिनों का नोटिस पीरियड को किसी बुरे सपने की तरह बताया। सौमिल त्रिपाठी नाम के शख्स ने पहले 90 दिनों के नोटिस पीरियड के बारे में प्रोफेशनल्स के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग्रेपवाइन पर इसके बारे में लिखा। इसके बाद उन्होंने एक्स पर भी इससे जुड़ी पोस्ट शेयर की।
भारत की अमेरिका-चीन से तुलना

मैनेजर ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय कंपनियों में 90 दिनों का नोटिस पीरियड एक स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के तौर पर आ गया है। अगर हम बाकी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों की बात करें तो वहां ऐसा नहीं है।

अकाउंट फर्म के मैनेजर ने आगे लिखा, चीन में कानूनी तौर पर ज्यादा से ज्यादा नोटिस पीरियड सर्व करने की लिमिट 30 दिनों की है। वहीं अमेरिका में नोटिस पीरियड केवल दो हफ्तों का ही होता है।

मैनेजर ने आगे लिखा कि अमेरिका में दो हफ्ते, चीन में 30 दिन और  भारत में हम लोग एंप्लॉय को तीन महीने तक कैदी के तौर पर रखते हैं, कोई मतलब है इस बात का।

यह भी पढ़ें- आधुनिक तकनीक से बदलेगी गन्ना खेती की तस्वीर, अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें- आपके PF Account पर मिलता है 7 लाख रुपए का बीमा, क्या है इसका फायदा; कैसे करें अप्लाई?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517