search

बस्ती में तकनीकी खराबी के कारण 24 घंटे से बंद है चीनी मिल मुंडेरवा, गन्ना पेराई ठप, किसान परेशान

Chikheang 2026-1-14 12:27:38 views 564
  

मुंडेरवा चीनी मिल के केन कैरियर पर डंप किया जा रहा गन्ना।- जागरण



जागरण संवाददाता, बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास परिषद द्वारा संचालित चीनी मिल मुंडेरवा सोमवार की शाम चार बजे से बंद है। ऐसे में चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों के मोबाइल पर गन्ना नहीं लाने की सूचना भेजी गयी है। जो किसान पहले गन्ना लेखर मिल पर आ गए थे उनके गन्ने को खाली करके डंप किया जा रहा है।

मुंडेरवा चीनी मिल में सोमवार को शाम चार बजे से तकनीकी खराबी के चलते क्रसिंग बंद हो गई। चीनी मिल बंद होने से किसानों को गन्ना खाली करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। हांलाकि चीनी मिल प्रबंधन की तरफ से मिल में तकनीकी खराबी का मैसेज किसानों के मोबाइल पर भेजा गया है किंतु बहुत से किसान जिनके पास मोबाइल नहीं है वह गन्ना लेकर मिल पर पहुंच जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती के लिए बीटेक-बीएड, पीजी डिग्री वाले भी लगाएंगे दौड़, शारीरिक-लिखित परीक्षा के बाद ही होंगे स‍िलेक्‍ट

उनकी सुविधा के लिए गन्ने को केन कैरियर पर डंप किया जा रहा है। प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बगास इलवेटर चेन के डिरेल होने की वजह से मिल बंद है, जैसे ही चेन चढ़ जायेगा पेराई कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वहीं जिला गन्ना अधिकारी डा. अंगद सिंह ने बताया कि तकनीकी कर्मी समस्या दूर करने में लगे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168567