search

मकर संक्रांति पर UP Roadways की स्पेशल व्यवस्था, गंगा स्नान के लिए बसों के फेरे बढ़ाए

Chikheang 2026-1-14 11:56:39 views 516
  

रोडवेज बस।



संवाद सहयोगी, जागरण. कासगंज। मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान करने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। उनके लिए रोडवेज के द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रोडवेज सोरों व कछला की ओर जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाएगा। जरूरत होने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होंगी दिक्कतें

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व माना जाता है। जिसके चलते बढ़ी संख्या में श्रद्धालु मकर संक्रांति को गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। सोरों हरिपदी, लहरा एवं कछला गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की संभावना है। ट्रेन एवं बसें दोनों से ही गंगा घाटों तक पहुंचने की सुविधा है। रोडवेज के द्वारा यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।
दो दिन मनाया जा रहा है मकर संक्रांति पर्व

बरेली, आगरा, मथुरा डिपो की बसें भी सोरों व कछला की ओर जाती हैं। मकर संक्रांति पर्व अधिकांश लोग 15 जनवरी को मना रहे हैं। लेकिन कुछ लोग 14 जनवरी यानि आज को भी यह पर्व मना रहे हैं। जिसके चलते दोनों दिनों में बसों व्यवस्था रोडवेज के द्वारा की गई है।


यात्रियों को बसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत होने पर अन्य मार्गों से बसों को हटाकर गंगा घाटों को जाने वाले मार्ग पर लगाया जाएगा।
-

अनुराधा धाकरे, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168534