search

आपके PF Account पर मिलता है 7 लाख रुपए का बीमा, क्या है इसका फायदा; कैसे करें अप्लाई?

cy520520 2026-1-14 08:56:42 views 774
  



नई दिल्ली। सैलरी से हर महीने कुछ हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है। ये पैसे आपको आमतौर पर रिटायर होने के बाद ही मिलते हैं। हम अक्सर पीएफ को भविष्य के लिए जमा पूंजी के रूप में ही देख पाते हैं। कई लोग ये नहीं जानते कि पीएफ खाते पर 7 लाख रुपये का बीमा भी मिल सकता है।  

दरअसल, पीएफ नियंत्रित करने वाली संस्था ईपीएफओ, ईडीएलआई (एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम) के जरिए इंश्योरेंस की सुविधा देती है। पहले इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बात करेंगे।  
क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

  • इसका फायदा लेने के लिए आपको एक रुपये भी नहीं देने पड़ते।
  • इस इंश्योरेंस के प्रीमियम का खर्चा आपकी कंपनी उठाती है।  
  • इसके तहत न्यूनतम कवर 2.5 लाख और अधिकतम कवर 7 लाख रुपये मिल जाता है। इसके अलावा इसमें कितना कवर मिलेगा वे 12 महीनों की सैलरी और पीएफ में जमा पैसों पर भी निर्भर करता है।  

कैसे करें अप्लाई?

इसके लिए आपको कहीं अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। जैसे ही आप पीएफ खाते से जुड़ जाते हैं, तभी से ही आप इस इंश्योरेंस के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं।  
कब मिलेगा कवर?

इस इंश्योरेंस का फायदा कर्मचारी को मृत्यु होने के बाद ही मिलेगा। फिर चाहे मृत्यु ऑफिस में हुई हो या नहीं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163991