search

मुजफ्फरपुर का गौरव! फोर्ब्स इंडिया में युवा उद्यमी शुभम सिंह को मिली जगह, बिहार में स्थापित की एथेनॉल इंडस्ट्री

LHC0088 2026-1-14 04:57:24 views 872
  

फोर्ब्स इंडिया में शहर के युवा उद्यमी शुभम सिंह को जगह



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के युवा उद्यमी शुभम सिंह के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। प्रतिष्ठित फोर्ब्स इंडिया ने उन्हें जनवरी 2026 के अंक में स्थान दिया है। वैशाली सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के पुत्र शुभम आधुनिक भारतीय औद्योगिक नेतृत्व को नई परिभाषा दे रहे हैं।

भारत ऊर्जा डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने मोतीपुर में प्रदेश का पहला आनाज आधारित एथेनाल संयंत्र स्थापित किया। यह संयत्र प्रति वर्ष 15 करोड़ लीटर से अधिक एथेनाल का उत्पादन करता है।

2023 में शुरू हुआ यह शून्य तरल उत्सर्जन संयंत्र भारत के ई-20 ईंधन परिवर्तन का आधार है। यह पूर्वी भारत में संस्थागत पूंजी को आकर्षित करता है और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाता है।

शुभम सिंह ने बताया कि बचपन से ही नौकरी प्राप्त करने की बजाए नौकरी देने की सोची थी। देहरादून के वेल्हम ब्वायज स्कूल से दसवीं एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई के बाद लंदन से पब्लिक पालिसी में पीजी की पढ़ाई की। शुभम 27 वर्ष के ही हैं। छोटी उम्र में इस उपलब्धि के कारण ही फोर्ब्स इंडिया में ने अंडर-30 के सफल युवाओं के रूप में उन्हें स्थान मिला।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166321