search

मुजफ्फरनगर में स्मैक के साथ भाजपा नेता गौरव मुंडे का भाई गिरफ्तार, बाइक और नगदी भी बरामद

Chikheang 2026-1-13 23:56:07 views 800
  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री के भाई को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसका साथी पुलिस को देख फरार हो गया। आरोपित के कब्जे से तीन ग्राम स्मैक, बाइक और 9400 रुपये नगदी बरामद हुई है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात लगभग 11 बजे रेलवे रोड से सौरभ मुंडे निवासी मुहल्ला रामलीला टिल्ला नगर कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से तीन ग्राम स्कैम मिली। बाइक पर उसका साथी नितिन कुमार उर्फ टोनी निवासी मुहल्ला गोशाला नगर कोतवाली अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। बरामद स्मैक की कीमत पुलिस ने 60 हजार रुपये बताई। बताया कि सौरभ फरार आरोपित नितिन से स्मैक लेकर उसे डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया।

दोनों आरोपित की फारवर्ड व बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। नितिन की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगी कि आखिर यह लोग स्मैक कहां से लाते थे।

बता दें कि सौरभ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री गौरव मुंडे का सगा भाई है। सौरभ को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सौरभ के खिलाफ नगर कोतवाली में 2020 में अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। 2024 में मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168525