search

खिचड़ी मेले की हर व्यवस्था पर CM योगी की नजर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का लिया जायजा

cy520520 2026-1-13 22:26:37 views 1215
  

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा की व्यवस्थाओं का सीएम योगी ने लिया जायजा। जागरण



डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत सुनिश्चित कराने के लिए गोरक्षपीठ में डेरा डाल दिया है।  

मकर संक्रांति पर खिचड़ी महापर्व का शुभारंभ गुरुवार को होगा लेकिन मंगलवार शाम से गोरक्षपीठाधीश्वर ने सारी व्यवस्थाओं पर खुद नजर रखनी शुरू कर दी है।  

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संवेदनशील सीएम योगी जी मकर संक्रांति पर होने वाले पारंपरिक रूप से विशिष्ट, दिव्य व भव्य आस्था की खिचड़ी निवेदन पर्व के दृष्टिगत मंगलवार रात गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

मंगलवार अपराह्न गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका।  

इसके बाद खिचड़ी मेला की तैयारियों की जानकारी लेने तथा यथोचित निर्देश देने में जुट गए। चूंकि श्रद्धालुओं का रेला बाबा गोरखनाथ की पावन तपोभूमि पर अभी से आने लगा है, इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मंदिर परिसर का रात्रिकालीन निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने समूचे मंदिर परिसर में साफ सफाई, सुरक्षा व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर में रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम पूछा और उनके साथ आए बच्चों को प्यार दुलार के साथ आशीर्वाद भी दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164012