search

दिल्ली में कड़ाके की ठंड का टूटा तीन साल का रिकॉर्ड, तेज सर्द हवाएं चलने की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट

deltin33 2026-1-13 21:26:49 views 609
  

दिल्ली में शीतलहर की स्थिति रहने का आरेंज अलर्ट जारी।



राज्य ब्यूरो, दिल्ली। दिल्ली कड़ाके की ठंड का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि दिन में चटक धूप खिलने से जरूर थोड़ी राहत मिली, लेकिन सुबह-शाम बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भीषण ठंड जारी रहने की बात कही है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव दिखेगा।

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का ही नहीं, बल्कि जनवरी माह में तीन साल के दौरान सबसे कम है। 2023 में यह 1.9 डिग्री तक चला गया था। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 47 प्रतिशत तक रहा।
शीतलहर की स्थिति रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने और कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में आसमान साफ रहेगा, धूप भी खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री जबकि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को दोपहर के समय पांच से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती हैं।

उधर मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर भी देखा जाएगा। खासकर दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 जनवरी तक आंशिक बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
दिल्ली में अलग अलग इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    इलाका (Area) न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
   
   
   सफदरजंग (Safdarjung)
   3.0
   21.6
   
   
   पालम (Palam)
   4.0
   19.2
   
   
   लोधी रोड (Lodhi Road)
   3.0
   22.0
   
   
   रिज (Ridge)
   4.4
   21.4
   

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई \“बहुत खराब\“, पांच इलाकों में AQI \“गंभीर\“; फिलहाल सुधार की उम्मीद नहीं
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477380