search

अखि‍लेश ने कहा- SIR में धांधली करना चाहती है भाजपा, दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

deltin33 2026-1-13 20:26:53 views 1075
  

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर फर्जी वोट बनावाने का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि भाजपा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया में धांधली करना चाहती है। फर्जी वोट बनवाने वालों, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। एफआइआर का प्रारूप पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट और बूथ प्रभारियों को भेजा जा रहा है।

पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख ने कहा कि एसआइआर के बाद भी मतदाता सूची में तमाम खामियां सामने आ रही है। मुख्यमंत्री जी ने खुद स्वीकार किया है कि चार करोड़ वोट कट रहे हैं। केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में भारी अंतर है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा। पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बताएं। उन्होंने जनता से भाजपा की साजिशों से सावधान रहने की अपील की।  

वहीं सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के पदों के अभ्यर्थियों ने सपा प्रमुख से मुलाकात कर परीक्षा पूर्ण होने और अभिलेख परीक्षण होने के बावजूद रिजल्ट जारी न होने की शिकायत की। कहा कि दोनों विज्ञापित पदों की शैक्षिक अर्हता समान है और दोनों में समान अभ्यर्थी हैं। इससे ओवरलैपिंग की समस्या हो रही है। इससे जो अभ्यर्थी आयु सीमा के अंतिम पड़ाव पर है, उनका भविष्य अंधकारमय हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश और अवधेश की मुलाकात पर पार्टी की नजर, 2 घंटे तक चली गुफ्तगू; बताया- कब मिलेगा जिलाध्यक्ष?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477383