search

बहादुरगढ़: आधी रात को हाइवे से खींच ले गए दरिंदे, बंद ढाबे में किया महिला से दुष्कर्म; CCTV की मदद से हुए गिरफ्तार

cy520520 2026-1-13 20:26:54 views 667
  

महिला को रात में हाइवे से खींच ले गए पांच दरिंदे (प्रतिकात्तम तस्वीर)



जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां टीकरी बार्डर के पास एक 35 वर्षीय महिला को रात ढाई बजे पांच दरिंदे हाइवे से खींच ले गए और एक बंद ढ़ाबे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है, जो अपने फूफा के साथ काम की तलाश में बहादुरगढ़ आई थी।
घटना से सदमें में पीड़िता

जानकारी के अनुसार, इस घटना से पीड़िता सदमें में आ गई। वह पुलिस को बयान देने में भी डर रही थी। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराया। साथ ही तत्परता दिखाते हुए आठ घंटे के भीतर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांचवें की तलाश जारी है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। अभी इनके नाम-पता की जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है।
हाईवे से ढ़ाबे में खींच ले गए

झज्जर पुलिस कमिश्नर डा. राजश्री सिंह ने बताया कि पीड़िता यहां काम की तलाश में अपने फूफा के साथ बस से बहादुरगढ़ पहुंची थी। सोमवार रात करीब दो बजे श्रीराम मेट्रो स्टेशन पर उतरी। यहां से पांच युवकों ने उसका पीछा किया। करीब 2:30 बजे दिल्ली–रोहतक रोड स्थित एक ढाबे पर उसे खींच ले गए और सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
ठेके से खरीदी थी देशी शराब

घटना का पता लगते ही महिला थाना, थाना शहर तथा सीआईए की टीमें कार्रवाई में जुटीं। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। वह इतनी डरी-सहमी थी कि दुष्कर्म की बजाय छीनाझपटी की बात कह रही थी, लेकिन पुलिस को वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई।

इससे पुलिस को पूरी कहानी पता लगी। फिर मेडिकल जांच के बाद इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। लीगल एडवाइजर से काउंसलिंग करवाई गई।
इंटरनेट की मदद से हुए गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपियों द्वारा शराब ठेके पर पेटीएम से भुगतान किया गया था। उन्होंने 130 रुपये की देशी शराब की बोतल ली। 100 रुपये उनके पास थे। 30 रुपये डिजिटल ट्रांजेक्शन की थी। इसी से पुलिस को उनका फोन नंबर मिला। फिर एआई और इंटरनेट मीडिया की मदद ली गई।
कोर्ट में पेश किए जाएंगे दरिंदे

इसके जरिए पुलिस छोटूराम नगर क्षेत्र में किराये पर रहने वाले बिहार निवासी इन आरोपियों तक पहुंच गई और उन्हें दबोच लिया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस द्वारा पीड़िता से आरोपियों की पहचान करवाई जाएगी। इसके बाद आरोपियों के नाम-पता की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163938