search

साइबर ठगों से रहें सावधान, केवल सरकारी वेबसाइट पर ही करें चालान का भुगतान, पंचकूला पुलिस की एडवाइजरी

cy520520 2026-1-13 19:57:06 views 968
  

https://echallan.parivahan.gov.in/ ही आधिकारिक वेबसाइट।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। वर्तमान समय में साइबर ठग ई-चालान के नाम पर लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ठग लोगों को एसएमएस या वाट्सएप संदेश भेजकर यह दावा कर रहे हैं कि उनके वाहन का ट्रैफिक चालान हो गया है और उसे तुरंत आनलाइन भुगतान करना आवश्यक है।

ऐसे संदेशों के साथ एक लिंक भी भेजा जाता है, जो देखने में सरकारी वेबसाइट जैसा प्रतीत होता है, लेकिन वास्तव में वह पूरी तरह फर्जी होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है और अपनी बैंक या कार्ड से जुड़ी जानकारी दर्ज करता है, उसके खाते से पैसे निकल जाते हैं और वह साइबर ठगी का शिकार हो जाता है।

पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया कि ई-चालान से संबंधित कोई भी आधिकारिक संदेश कभी भी किसी व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से नहीं भेजा जाता। सरकार द्वारा ई-चालान से जुड़े संदेश केवल अधिकृत सरकारी एसएमएस गेटवे या \“वाहन\“ जैसे आधिकारिक सर्वर के माध्यम से ही भेजे जाते हैं।

ठगों द्वारा भेजे गए संदेशों की पहचान यह भी है कि उनमें दिए गए लिंक के यूआरएल में संदिग्ध और फर्जी एक्सटेंशन होते हैं, जैसे echallan.cc, echallan.vip, echallan.link आदि। नागरिकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ई-चालान से संबंधित जानकारी देखने या भुगतान करने के लिए केवल https://echallan.parivahan.gov.in/ ही आधिकारिक वेबसाइट है।
नंबर को ब्लाॅक कर पुलिस को दें सूचना

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी आम लोगों की असावधानी का फायदा उठाकर फर्जी ई-चालान संदेश भेज रहे हैं। नागरिकों को किसी भी तरह के डर या जल्दबाजी में आकर अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। यदि किसी को इस प्रकार का संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है, तो वह तुरंत उस नंबर को ब्लाक करें और इसकी जानकारी पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163971