search

यमुनानगर में महिला ने पति और ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

deltin33 2026-1-13 15:57:32 views 1256
  



जागरण संवाददाता. यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र की महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बूड़िया थाना पुलिस ने सोमवार को मामले में पति व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है।  

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2022 में सलीम खान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में उसे पति व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे ताने देते और मारपीट करते। इस बीच वह गर्भवती हुई।

उस दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। जब उसे बच्ची पैदा हुई तो और अधिक मारपीट की जाने लगी। रिश्तेदारों की पंचायत भी हुई लेकिन आरोपित ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि पति नशे का आदी है। वह नशे में मारपीट करता है। उसके अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बारे में टोकने पर आरोपित ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।  

उधर, महलावाली निवासी महिला ने भी पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसकी शादी शुभम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उस पर मायके से दहेज लेकर आने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने आरोपित पति व ससुरालियों पर केस दर्ज किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477436