search

रिटायर अधिकारियों ने संविदा पर आकर हथिया लिए बड़े पद ?

deltin55 2026-1-13 15:02:42 views 342

                       



ग्वालियर | नगर निगम में अधिकारी सेवानिवृत होने के बाद मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और बड़े अधिकारियों से जुगाड़ लगाकर फिर संविदा पद पर आ रहे हैं और मलाईदार या बड़ा पद हथिया कर मौज कर रहे हैं। इन अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर निगम के कार्यशाला विभाग से गाड़ी भी अपने लिए ले रखी है। इस इस व्यवस्था से नए लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा है। सेवानिवृति के बाद फिर बड़ा पद हथियाने वाले अफसरों का शहर के विकास कार्य से कोई लेना देना नहीं है, न ही लोगों की समस्याओं व निगम का खजाना भरने से मतलब है। इससे निगमकर्मियों व अफसरों में आक्रोश पनप रहा है, क्योंकि आगामी 2025-26 में भी कई अधिकारी- कर्मचारी निगम से सेवानिवृत होने वाले हैं, यह भी संविदा पर निगम में वापस आने की जुगाड़ में लगे हुए हैं।
नगर निगम में संविदा पर आए नोडल अधिकारी लल्लन सिंह सेंगर, डॉ. अतिबल सिंह यादव, आरके शुक्ला व महेंद्र शर्मा ने बड़ा पद हथिया लिया है, वहीं निगम की कार्यशाला से गाड़ी भी ले ली है। जबकि शहरवासियों को न तो सीवर से राहत मिल पा रही है, न ही जलकर व संपत्तिकर की वसूली हो पा रही है। खास बात यह है कि आए दिन लोग आयुक्त से शिकायत करते हैं कि नोडल अधिकारी लल्लन सेंगर का फोन ही नहीं उठता है, इससे सीवर की समस्या अधिक बढ़ रही है। आगामी वर्षों में एपीएस जादौन, सिटी प्लानर, संजय गोयल, कार्यालय अधीक्षक सामान्य प्रशासन, एपीएस भदौरिया उपायुक्त, सतपाल सिंह चौहान उपायुक्त, राजेंद्र शर्मा एई, सुशील कटारे कार्यपालन यंत्री सहित अन्य सेवानिवृत होने वाले हैं|



like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138557