search

माउंट केन्या पर तिरंगा फहराने वाले हरदोई के अभिनीत को मिला स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड, CM योगी ने किया सम्मानित

cy520520 2026-1-13 11:26:39 views 656
  

लखनऊ में पर्वतारोही अभिनीत मौर्या को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।



जागरण संवाददाता, हरदोई। जनपद के होनहार युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को सोमवार को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया गया।

जिले के युवा को यह सम्मान मिलने के बाद जनपद भी कहीं न कहीं गौरवान्वित हुआ है। अभिनीत देश के पहले ऐसे पर्वतारोही हैं, जिन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर तिरंगा फहराया है।

पर्वतारोहण के साथ-साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बताया गया कि उनके नाम पर जिले के एक मार्ग का नामकरण किया जाएगा। जिले के अधिकारियों, खेल प्रेमियों व युवाओं ने अभिनीत को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब हाइटेक ड्रोन से सुलझेगी रेल हादसों की गुत्थी, घटना के बाद तैयार किए जाएंगे एरियल वीडियो
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163953