search

मेरठ में मामूली कहासुनी के बाद हुई पत्थरबाजी में 3 लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल

cy520520 2026-1-13 09:27:28 views 994
  

पबरसा गांव में पथराव के बाद ट्रेक्टर पर पड़ी ईंट व घायल व्यक्ति



संवाद सूत्र, जागरण मेरठ। पबरसा गांव में रविवार देर रात कृषि विश्वविद्यालय में कैंटीन का संचालन करने वाले युवक से गांव के ही दो युवकों ने मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

किसी ने घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। दौराला थाना क्षेत्र के पबरसा गांव निवासी सुरेश सैनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा सागर सैनी कृषि विश्वविद्यालय में कैंटीन चलाता है। बताया कि रविवार को वह कैंटीन जा रहा था।

आरोप है कि गांव निवासी मुकुल ने उसे रोककर गाली गलौज की। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट हो गई, जहां सागर की जेब में रखे 15 हजार रुपये भी गुम हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। जिसके बाद सुरेश सैनी पक्ष थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि मुकुल पक्ष ने सुरेश सैनी पक्ष को धमकी दी। जिसके बाद थाने से पुलिस सुरेश पक्ष को गांव छोड़ने जा रही थी। सुरेश पक्ष ट्रैक्टर और दो बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे, जबकि पुलिस की गाड़ी उनके काफी पीछे चल रही थी। आरोप लगाया कि गांव में पहुंचने से पहले ही मुकुल पक्ष ने ट्रैक्टर पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

पथराव में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सायरन बजाया तो आरोपित भाग गए। पथराव में ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सुरेश सैनी पक्ष के लोग सोमवार को सीओ दौराला दफ्तर पहुंचे, कार्रवाई की मांग की।

वहीं दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी पक्ष ने ट्रैक्टर पर पथराव किया था, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपित भाग गए। कोई भी आरोपित बख्शा नहीं जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163933