search

दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, देरी से रवाना होगी चेन्नई दुरंतो; दरभंगा हमसफर और श्रमजीवी एक्सप्रेस

deltin33 2026-1-13 09:27:27 views 398
  

कोहरे के कारण ट्रेनें चल रही लेट। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले दिनों की तुलना में मंगलवार को रेल यात्रियों को कुछ राहत मिली है। पिछले दिनों 70 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से दिल्ली पहुंच रही थीं। मंगलवार सुबह दिल्ली आने वाली लगभग 20 ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। विलंबित ट्रेनों की संख्या कम होने के साथ ही देरी के समय में भी कमी आई है।

पहले कई ट्रेनें 15 घंटे से भी अधिक विलंब से दिल्ली पहुंच रही थी। इसमें सुधार है। इसके बावजूद पूर्व व दक्षिण दिशा की कई ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। लंबी दूरी के यात्रियों को कुछ राहत मिली है, लोकल यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।

पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, बुलंदशहर-तिलकब्रिज पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, पानीपत-गाजियाबाद एमईएमयू, जिंद-नई दिल्ली एमईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, दनकौर-शकूरबस्ती बल्लभगढ़-शकूरबस्ती सहित कई लोकल ट्रेनें आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे के विलंब से चल रही हैं। इस कारण सुबह अपने कार्य स्थल जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- भीषण ठंड के साथ भयंकर कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, \“जहरीली\“ हवा से सांसों पर संकट बरकरार
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  
    ट्रेन का नाम / स्टेशन ट्रेन-विलंब से
   
   
   हजरत निजामुद्दीन - चेन्नई दुरंतो एक्सप्रेस
   पौने चार घंटे
   
   
   नई दिल्ली - दरभंगा हमसफर विशेष
   सवा घंटे
   
   
   नई दिल्ली - राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस
   एक घंटा
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477371