search

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर धनबाद में युवा कांग्रेस ने की सेवा, वृद्धाश्रम में काटा गया केक

deltin33 2026-1-13 06:57:01 views 351
  

लालमणि वृद्धा आश्रम में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाते युवा कांग्रेसी। (फोटो सौजन्य)  



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव की उपस्थिति में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा आश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ केक काटकर उनका सम्मान किया गया तथा आश्रम में रह रहे वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच स्नेहपूर्वक भोजन का वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी रही है और ऐसे सेवा कार्य उसी विचारधारा को मजबूत करते हैं।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा जी का संघर्षशील नेतृत्व युवाओं के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय, समानता और उम्मीद की दिशा दिखाता है। इसी प्रेरणा से युवा कांग्रेस लगातार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव रंजन कुमार, जिला महासचिव विक्की कुमार, सूरज वर्मा, करण सिंह, मोहन लाल, विशाल कुमार उपस्थित रहे।


आज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री @iyc_gaurav जी की गरिमामयी उपस्थिति में,धनबाद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आदित्य आनंद जी के नेतृत्व में,
कांग्रेस महासचिव एवं सांसद, देश के युवाओं की सशक्त और निर्भीक आवाज़ आदरणीय श्रीमती @priyankagandhi जी के जन्मदिन के शुभ अवसर… pic.twitter.com/7mhPKEROiI— Jharkhand Youth Congress (@IYCJharkhand) January 12, 2026
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477401